मोहाली के फेज-1 इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक कार के नीचे आने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बच्ची की मौ’त के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान अनुश्का के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया और वह सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया।घटना के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।