गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस लारा दत्ता का बर्थडे
Canada में जालंधर के युवक की हार्ट अटैक से मौ’त
कनाडा के मॉन्ट्रियल में जालंधर के नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है जो साल 2023 में स्टडी के लिए गया था। पूरा पढ़ें
लुधियाना कोर्ट में 20 मिनट तक लिफ्ट में कैद रहे 17 लोग
लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तकनीकी खराबी के कारण पब्लिक लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। पूरा पढ़ें
CBSE 10th Result : खत्म हुआ 25 लाख बच्चों का इतंजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और UMANG ऐप के जरिए देख सकते हैं। पूरा पढ़ें
मोगा में बिजनेसमैन की गोलियां मारकर ह/त्या
पंजाब के मोगा में एक बिजनेसमैन की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
पंजाब में ASI ने 5 साल की बच्ची को गेट से बांधा
फरीदकोट से एक ऐसा मामला सामने आया है, मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल एक ASI ने 5 साल की 5 बच्ची को तपती गर्मी में हाथ-पैर बांधकर गेट के बाहर बांध दिया। पूरा पढ़ें
17 अप्रैल को पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन
पंजाब में किसानों ने गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। पूरा पढ़ें
पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा
राघव चड्ढा ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें कोई जेड प्लस सुरक्षा नहीं दी है। पूरा पढ़ें
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पूरा पढ़ें
AAP सांसद अशोक मित्तल के घर पहुंची ED टीम
जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंजाब के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है। पूरा पढ़ें
पंजाब में बैसाखी मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलट
पंजाब में बैसाखी मनाकर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रही संगत की बस फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
16 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि गुरुवार रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। 16 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। साथ ही गुरुवार दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
आज का राशिफल
मेष
मेष राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, खासकर बिजनेस वालों के लिए। आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन कुछ रुकावट भी आ सकती है।
वृषभ
निवेश के लिए दिन ठीक है, लेकिन उधार लेने या दिखावे में पैसा खर्च करने से बचें। धैर्य बनाए रखें, खासकर मुश्किल समय में। किसी की सलाह पर बिना सोचे निवेश न करें। सही निर्णय लेने से फायदा होगा।
मिथुन
आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। काम में आपकी मेहनत और टैलेंट दिखेगा। पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों या किसी योजना से फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आपको किसी जरूरी चर्चा में शामिल होना पड़ सकता है। नया वाहन लेने का योग है। बिजनेस में सुधार होगा और रुके काम पूरे होंगे। किसी की बातों में आकर झगड़ा करने से बचें। मेहनत करते रहें, सफलता मिलेगी।
सिंह
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में तारीफ या प्रमोशन मिल सकता है। परिवार से जुड़े फैसले ले सकते हैं। किसी कार्यक्रम में अपनी बात जरूर रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या
जल्दबाजी में कोई काम न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें। अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें। कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। आलस्य छोड़कर धीरे-धीरे काम पूरा करें।
तुला
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन निजी जीवन की परेशानियां थोड़ा तनाव दे सकती हैं। पार्टनरशिप में सोच-समझकर काम करें। प्रॉपर्टी लेने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से बात करते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक
मेहनत से काम करने का दिन है। किसी बहस में पड़ने से बचें। भावनाओं में आकर फैसला न लें। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।
धनु
नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में खुशखबरी मिल सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें। कोई बचत योजना शुरू कर सकते हैं। परिवार से खुशी मिलेगी।
मकर
पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। किसी लेनदेन में समस्या आ सकती है। धैर्य से काम लें और बड़ों की बात मानें। पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
कुंभ
आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे। रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें। विदेश से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से बातें छुपाने से बचें।
मीन
नए लोगों से जुड़कर आपको फायदा मिलेगा। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।