ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज 18 जिलों में किसानों ने ट्रेनें रोकने का ऐलान था। पर किसानों ने फैसला लिया है कि वह अपने इस आंदोलन को टाल रहे हैं। किसान संगठनों ने 3 दिनों के लिए रेल रोको आंदोलन को स्थगित किया है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो वह आंदोलन करेंगे।
3 घंटे तक ट्रेनें रोकने का किया था ऐलान
आपको बता दें किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने पंजाब के 18 जिलों में आज ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था। किसानों ने 3 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर आंदोलन करना था। किसानों ने गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में हुई देरी के चलते यह फैसला लिया था।
किसानों सरकार को दी थी चेतवानी
किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा का कहना है कि जब तक मंडियों में खरीद और लिफ्टिंग में तेजी नहीं लाई जाती तब तक वह यह आंदोलन जारी रखेंगे। सरकार और प्रशासन गेहूं की खरीद में जानबूझकर देरी कर रहे हैं।
FCI को दिए जा चुके हैं निर्देश
वहीं किसानों की मांग को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि केंद्र किसानों की समस्या को हल करने के लिए FCI को निर्देश दे चुकी है। FCI ने भी सरकार के निर्देश पर गेहूं खरीद के लिए मानकों में छूट दे दी है।कार के निर्देश पर गेहूं खरीद के लिए मानकों में छूट दे दी है।