ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की टीम रेड कर रही है। सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम उनके लुधियाना के घर में रेड कर रही है। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने पूरे घर को घेर लिया है और किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। अब इस मामले पर संजीव अरोड़ा का बयान सामने आया है।
सत्य की ही जीत होगी -संजीव अरोड़ा
संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले पर लिखा कि मेरे घर में ईडी द्वारा एक कार्रवाई की गई है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे विश्वास है कि सत्य की ही जीत होगी।
यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही- CM Mann
वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पूरे देश में इस समय डराने और धमकाने की राजनीति चल रही है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। बीजेपी ने 2027 के चुनावों की तैयारी कर दी है। बीजेपी लोगों के साथ नहीं बल्कि ED, CBI और EC के जरिए चुनाव जीतती है।
केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना
वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधान मंत्री जी बताएंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।