जालंधर के नूरमहल कस्बे में आज आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया। यह राजनीतिक घटनाक्रम नकोदर विधानसभा क्षेत्र के तहत हुआ।
प्रसिद्ध गायक और वरिष्ठ अकाली नेता केएस माखन ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।केएस माखन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है और सरदार सुखबीर सिंह बादल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना है।
इस मौके पर युगल किशोर, कुलदीप कुमार, दिनेश करदम, अनूप, अभिषेक, सोनी, राहुल सहोता, शिवम सहोता, शिखर सहोता, माधव, रुधर, संदीप कुमार, विक्की प्रधान, मुनीश और जीत मेहरा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।