ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मजीठा में पुलिस स्टेशन पर हमले को लेकर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 स्पेशल टीमों का गठन किया है। जिसके बाद सुबह-सुबह पुलिस की टीमें शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के घर रेड करने पहुंची है। मजीठिया के घर के बाहर काफी ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
जानें क्या है पूरा मामला
31 मई रविवार के दिन बिक्रम मजीठिया की अगुवाई में उनके समर्थक मजीठिया थाने पहुंचे। जिस कारण वहां पर काफी ज्यादा तनावपूर्ण माहौल हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते हालात बिगड़ते ही चले गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस की हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़वा लिया।
FIR दर्ज कर शुरू की छापेमारी
व्यक्ति को छुड़वाने के बाद पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सख्त हो गया है। उन्होंने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी जांच के लिए 12 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी हुई हैं। FIR के आधार पर सभी की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।