View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

चंडीगढ़ में VIP और फैंसी वाहन नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ताजा ई-नीलामी में लोगों ने पसंदीदा नंबरों के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। तीन दिनों तक चली ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में इस बार CH01-DF-0003 नंबर सबसे महंगा रहा, जो 37.63 लाख रुपये में बिका। वहीं CH01-DF-0001 नंबर के लिए 23.55 लाख रुपये की बोली लगी।

नीलामी में कुल 683 वाहन नंबरों की सफल बोली लगी, जिससे चंडीगढ़ प्रशासन को 4.13 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। हालांकि, अब तक का रिकॉर्ड मार्च 2026 में बना था, जब CH01-DD-0001 नंबर 53.88 लाख रुपये में बिका था।

दिलचस्प बात यह रही कि जिस टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर गाड़ी पर यह नंबर लगाया गया, उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी। यानी मालिक ने गाड़ी की कीमत से भी ज्यादा रकम सिर्फ नंबर प्लेट खरीदने पर खर्च कर दी।

फैंसी नंबरों की इस नीलामी में भाग लेने के लिए वाहन मालिकों को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और नंबर के अनुसार तय रिजर्व प्राइस जमा करानी होती है। इसके बाद तीन दिनों तक ऑनलाइन बोली लगाकर मनचाहा नंबर हासिल किया जा सकता है।

चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों के प्रति लोगों का जुनून इस बात से साफ है कि कई खरीदार अपनी गाड़ियों से भी ज्यादा कीमत सिर्फ खास नंबर पाने के लिए चुकाने को तैयार हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की राजा गार्डन कॉलोनी में सोमवार

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने महिलाओं के लिए बड़ा

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर समेत

|

|

|

फिरोजपुर में दुकानदार की गोलियां मारकर ह’त्याफिरोजपुर के मक्खू में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में दिनदहाड़े गोलीबारी की एक सनसनीखेज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर के मक्खू में करियाना व्यापारी की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क