View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र में अटेंप्ट टू मर्डर मामले का आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मेहतपुर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव बंगीवाल स्थित घर पहुंची थी। घटना को लेकर पुलिस और मृतक के परिवार के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विवाद शुरू हो गया। पुलिस का दावा है कि भीड़ की ओर से पहले फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने दो राउंड फायर किए। इस दौरान लवप्रीत की टांग में गोली लगी। उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इसके बाद एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई और तनावपूर्ण माहौल बन गया था, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस की कहानी को खारिज करते हुए फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह के मुताबिक, लवप्रीत उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर निकला तो सिविल कपड़ों में मौजूद एसएचओ के गनमैन ने पीछे से उस पर गोली चला दी। परिवार का दावा है कि उसे दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है, जो अब सामने आई है। मौके से गोली के खोल भी बरामद हुए हैं। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बल्ब के भीतर तंतु (फ़िलामेंट) पहले

|

|

|

CJP प्रदर्शन के बीच सरकार अलर्टदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी

|

|

|

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क