View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Chote Nawab of the Pataudi family is about to enter the film industry with Sarzameen : पटौदी परिवार के छोटे नवाब इब्राहिम अली खान जल्द ही इंडस्ट्री में ‘सरजमीन’ फिल्म से कदम रखने वाले हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम कंफर्म नहीं किया लेकिन ये जरूर बता दिया कि इब्राहिम का लॉन्च उनके बैनर तले ही होगा। करण ने इब्राहिम के डेब्यू को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट लिखा, जहां उन्होंने खान परिवार के लिए अपने दिल में बसा प्यार दर्शाया। करण ने बताया कि सैफ के परिवार से उनका नाता 40 साल पुराना है। जब वो महज 12 साल के थे तब वो पहली बार एक्ट्रेस अमृता सिंह से मिले थे। अमृता सैफ की पहली पत्नी हैं और इब्राहिम की मां हैं।

करण-अमृता का बॉन्ड

इब्राहिम की कई डैशिंग फोटोज शेयर करते हुए करण ने लिखा- मैं अमृता या डिंगी (जो उन्हें प्यार करते हैं, इसी नाम से बुलाते हैं) से तब मिला था जब मैं 12 साल का था। उन्होंने धर्मा मूवीज के लिए दुनिया फिल्म में मेरे पिता के साथ काम किया था। मुझे उनका वो ग्रेस, एनर्जी और कैमरा के आगे अपनी भाषा पर वो कमांड आज भी याद है लेकिन, जो बात मुझे सबसे ज्यादा याद है, वो है हमारी पहली मुलाकात के बाद उनके और उनके हेयरस्टाइलिस्ट के साथ किया गया सबसे शानदार चाइनीज डिनर। 

सैफ जैसे हैं इब्राहिम

उसके बाद जब हम मिले, तो उन्होंने मेरे साथ बिल्कुल अपनों जैसा व्यवहार किया था और यही उनकी शख्सियत की पावर थी। जो उनके और उनके बच्चों के जरिए आज भी जिंदा है। इसके आगे करण ने सैफ के बारे में बात की और लिखा- सैफ के साथ, ये तब हुआ जब हम आनंद महेंद्रू के ऑफिस में पहली बार मिले थे। यंग, शांत, अट्रैक्टिव और सहज, बिल्कुल वैसा ही जैसा मैंने पहली बार इब्राहिम से मिलकर महसूस किया था और एक मजबूत दोस्ती, जो हमारी पीढ़ी से लेकर किस्मत से हमारे बच्चों तक जारी है। 

अब और इंतजार नहीं 

मैं इस परिवार को 40 सालों से जानता हूं। उनके साथ अलग-अलग लेवल पर काम किया है। अमृता के साथ ‘दुनिया’ और ‘शानदार’, ‘2 स्टेट्स’, सैफ के साथ ‘कल हो ना हो’ से लेकर ‘कुर्बान’ और बेशक, सारा के साथ ‘सिम्बा’ और उसके बाद और भी बहुत कुछ ( जो आने वाला है)। मैं इस परिवार को उनके दिल के लिए जानता हूं। फिल्में उनके खून, उनके DNA और उनके जुनून में हैं। हम टैलेंट की एक नई लहर के लिए रास्ता बनाते हैं, जिसे मैं दुनिया के सामने लाने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बल्ब के भीतर तंतु (फ़िलामेंट) पहले

|

|

|

CJP प्रदर्शन के बीच सरकार अलर्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी

|

|

|

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को

|

|

|

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में डबल मर्डर केस में फरार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को कॉकरोच

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क