जालंधर के 66 केवी टीवी सेंटर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी स्टेशनों पर आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम अधिकारियों के अनुसार तेज मोहन नगर फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
इस दौरान अवतार नगर, तेज मोहन नगर, अवतार नगर गली नंबर 13, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, संत नगर, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
पावरकॉम ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।