कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रिंस्टन शहर के पास हुए सड़क हादसे में एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।मृतक की पहचान 54 साल के रेड्डी ग्रेवाल के रूप में हुई है।
हादसे में मौके पर हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, रेड्डी ग्रेवाल अपने ट्रक में सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस्टन के पास हाईवे-3 वेस्ट पर उनका ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसा इतना गंभीर था कि रेड्डी ग्रेवाल को गहरी चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस दुखद घटना से परिवार और समुदाय में शोक की लहर है।