जून महीने में बैंक ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने देश के विभिन्न राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।इन छुट्टियों में 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय अवसरों के चलते 5 दिन अतिरिक्त बैंक अवकाश रहेगा। वही पंजाब में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिनमें से 6 दिन वीकली ऑफ (रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार) हैं और शेष 4 दिन स्थानीय त्योहारों/जयंतियों के कारण अवकाश है।
साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और शनिवार)
7 जून: रविवार
13 जून: दूसरा शनिवार
14 जून: रविवार
21 जून: रविवार
27 जून: चौथा शनिवार
28 जून: रविवार
वही 18 जून: श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस के कारण बैंक बंद रहँगे । साथ ही 26 जून को मुहर्रम / आशूरा के कारण , जबकि 29 जून को संत कबीर जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकते हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए आप RBI Holiday List पर जाकर आधिकारिक अपडेट चेक कर सकते हैं।