पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला और नई नियुक्ति पाने वाले अधिकारी
मंजीत सिंह बराड़ (IAS 2007) को स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव पद से हटाकर सचिव, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च नियुक्त किया गया है।
घनश्याम थोरी (IAS 2010) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर प्रशासनिक सचिव, स्थानीय निकाय विभाग लगाया गया है।
कुलवंत सिंह (IAS 2012) को स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पद से हटाकर निदेशक, उच्च शिक्षा, पंजाब नियुक्त किया गया है।
साक्षी साहनी (IAS 2014) को पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) से स्थानांतरित कर मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।