View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Team India strong victory in the first ODI : भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वूमेन्स वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 239 रनों का टारगेट मिला था, जिसे 34.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

प्रतिका की जबरदस्त पारी, प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की ओर से ओपनर प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 96 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान प्रतिका ने 10 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया। प्रतिका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। तेजल हसब्निस भी 46 गेंदों पर 53 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, जिसमें 9 चौके शामिल थे जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 29 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। मंधाना ने 6 चौके के अलावा एक सिक्स जड़ा। आयरलैंड के लिए हैरी मैगुइरे ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।

उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय

स्मृति मंधाना ने 41 रनों की पारी के दौरान वूमेन्स ओडीआई में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले मिताली राज ही ऐसा कर सकी थीं। स्मृति ने अपनी 95वीं वनडे पारी में यह मुकाम हासिल किया। वह सबसे तेज चार हजार रन पूरा करने के मामले में मिताली से आगे निकल गईं। कुल मिलाकर स्मृति वूमेन्स ओडीआई में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

वूमेन्स ओडीआई में सबसे तेज 4 हजार रन

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 86 पारी

मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 89 पारी

स्मृति मंधाना (भारत)- 95 पारी

लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका)- 96 पारी

केरेन रोल्टन (ऑस्ट्रेलिया)-103 पारी

शतक से चूकीं आयरिश कप्तान गैबी लुईस 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने सात विकेट पर 238 रन बनाए। आयरलैंड की टीम एक समय 14वें ओवर में 56 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी फिर गैबी लुईस और लियाह पॉल के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 117 रनों की साझेदारी से टीम अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रही। तीन कैच छूटने और मिसफील्ड्स का फायदा उठाते लुईस और लियाह की जोड़ी ने भारत के खिलाफ आयरिश टीम की पहली शतकीय साझेदारी बनाई।

प्रिया मिश्रा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए

कप्तान गैबी लुईस ने 129 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहे जबकि लियाह पॉल ने 7 चौकों की मदद से 73 गेंदों पर 59 रनों का योगदान दिया। अर्लीन केली (28) और कोल्टर रीली (15) भी दोहरे अंकों में पहुंचने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से स्पिनर प्रिया मिश्रा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। डेब्यू वनडे मैच खेलने उतरीं सयाली सतघरे, तितास साधु और दीप्ति शर्मा को भी एक-एक विकेट मिला।

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु।

आयरलैंड महिला टीम की प्लेइंग-11: सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), उना रेमंड होई, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लौरा डेलानी, लियाह पॉल, कोल्टर रीली (विकेटकीपर), अरलीन केली, जॉर्जिना डेम्पसी, फ्रेया सार्जेंट, ऐमी मैगुइरे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क