View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Third edition of Womens Premier League from next month : अगले महीने से वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL का तीसरा संस्करण खेला जाना है। दो चरणों में दो शहरों में तीसरे सीजन का आयोजन होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दो शहरों को इसकी मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें बड़ौदा और लखनऊ का नाम है, जहां संभावित तौर इस बार का WPL आयोजित हो सकता है। डब्ल्यूपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत 6 या 7 फरवरी से हो सकती है, जिसमें बड़ौदा फाइनल सहित दूसरे चरण के मैचों का आयोजन करने की दौड़ में है।

आने वाले दिनों में औपचारिक घोषणा की उम्मीद

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई ने अभी तक पांचों फ्रेंचाइजियों को तारीखों और स्थानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, समझा जाता है कि बोर्ड ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के साथ अनौपचारिक चर्चा की है। आने वाले दिनों में औपचारिक घोषणा की उम्मीद है। बड़ौदा ने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय कोटाम्बी स्टेडियम का निर्माण किया है और बीसीसीआई यहां WPL का आयोजन करना चाहती है।

तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल चुकी महिला टीम

बता दें कि बड़ौदा के इस स्टेडियम का उद्घाटन पिछले ही महीने किया गया है, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इसमें कुछ सीनियर वुमेंस टी20 टूर्नामेंट मैच और कुछ रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा चुके हैं। बड़ौदा और लखनऊ को शॉर्टलिस्ट करने के पीछे ये कारण भी हो सकता है कि इस टूर्नामेंट में पांच टीमें खेलती हैं। तीन टीमें मेजबान रही हैं। ऐसे में अब गुजरात और यूपी की टीम को भी मेजबानी सौंपी जा सकती है।

टूर्नामेंट का फाइनल होगा 8-9 मार्च के आसपास 

23 मैचों के डब्ल्यूपीएल को बीसीसीआई दो चरणों में आयोजित करना चाहती है, ताकि इस स्टेडियम की सुविधाओं को अंतिम रूप देने के लिए कुछ समय मिल जाएगा। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8-9 मार्च के आसपास होने की संभावना है। बता दें कि लीग का उद्घाटन सत्र पूरी तरह से मुंबई में आयोजित किया गया था, लेकिन दूसरे सीजन की मेजबानी बेंगलुरु और दिल्ली ने की थी। इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की विजेता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क