View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज नए साल का आगाज़ बारिश के साथ हुआ। सुबह के समय चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही शीत लहर और घना कोहरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग ने पहले ही घने कोहरे, हल्की बारिश और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि गुरदासपुर 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। अमृतसर और चंडीगढ़ में दृश्यता शून्य रही, लुधियाना में 10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, जबकि हलवारा, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और बल्लोवाल सौंकड़ी में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रिकॉर्ड की गई। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव बना हुआ है। ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय सिस्टम और तेज हवाओं के कारण आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। कुछ जिलों में ठंडा दिन (कोल्ड डे) रहने की भी संभावना जताई गई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौका ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

|

|

|

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के लिए वर्क एंड हॉलिडे (लॉटरी)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क