View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के डीएवी DAV कॉलेज में लगातार दो दिन हुई चोरी की घटना को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई मोटरें और सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर दीवार फांदकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।

प्लानिंग से किया चोरी की घटना को वारदात
चोरी की घटना को आराम से और प्लान करके अंजाम दिया गया। कॉलेज के प्रोफेसर सौरभ राज ने थाना डिवीजन-1 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि चोर कितनी आराम से चोरी करके चले जाते हैं।

पहले मोटर, फिर गैस सिलेंडर चुराए
फुटेज में चोर को बड़े आराम से मोटर चोरी करते हुए देखा गया। वह चोरी का सामान दीवार पर रखता है और फिर बैक गेट के पास पैर रखकर दीवार फांदकर निकलता है, और सामान लेकर चला जाता है। आरोपी ने 27 नवंबर को कॉलेज ग्राउंड स्थित स्वीमिंग पूल के कमरे से पानी की दो मोटरें चुराईं। इसके अगले ही दिन यानी 28 नवंबर को, वह फिर दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में घुसा और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
थाना डिवीजन-1 के ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से आरोपी की फोटो निकालकर लोगों से शिनाख्त कराई गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो सकी। आरोपी कॉलेज के पास गंदे नाले के आसपास रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने उस स्थान पर टीम तैनात कर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रेकी करने के लिए गंदे नाले के पास आया, पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सरवन, निवासी रतन नगर बस्ती बावा खेल के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कॉलेज में लगातार दो दिन चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बल्ब के भीतर तंतु (फ़िलामेंट) पहले

|

|

|

CJP प्रदर्शन के बीच सरकार अलर्टदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी

|

|

|

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क