पंजाब में आज से एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। पिछले दिनों से गर्मी बढ़ी है, लेकिन आज से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान आज कई जिलों में बारिश की संभावना जतई जा रही है। वही आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। जिसके कारण पठानकोट, अमृतसर व गुरदासपुर में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
२ दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज और 17 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, आने वाले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा।
बता दे कि मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रही है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कुछ जिलों में शाम तक बादल छा जाएंगे, जबकि अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर में कुछ जगह बारिश भी हो सकती है। हालांकि दिन में हवाएं भी चलेंगी।