View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब पुलिस ने अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 2.0 की शुरुआत कर दी है। यह अभियान सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है और अगले 72 घंटे तक चलेगा। इस ऑपरेशन में वांटेड और सक्रिय अपराधियों को मुख्य निशाना बनाया गया है। खास बात यह है कि सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिले अलॉट किए गए हैं, जो खुद फील्ड में मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार टीमें बनाई गई

डीजीपी गौरव यादव ने साफ कहा कि पंजाब में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो युवा गलत रास्ते पर चले गए हैं, अगर वे सरेंडर करना चाहते हैं तो पुलिस उन्हें पूरा मौका देगी। ऑपरेशन के लिए 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार टीमें बनाई गई हैं।

अपराधियों की तैयार की गई लिस्ट

ऑपरेशन प्रहार 2.0 को लेकर पुलिस ने स्पेशल स्ट्रेटजी बनाई है। सभी जिलों में अपराधियों की सूची, हॉट-स्पॉट इलाके, उनके करीबी और मददगारों की पहचान कर ली गई है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में ग्लोरिफाई नहीं होने दिया जाएगा और उनके किए गए अपराधों की सजा जरूर मिलेगी।

कानून-व्यवस्था के दबाव में अहम अभियान

यह ऑपरेशन ऐसे समय शुरू किया गया है जब हाईकोर्ट ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब तलब किया है। वहीं, मोहाली में एसएसपी दफ्तर और चंडीगढ़ में हुए आप नेता की हत्या के आरोपी अभी तक फरार हैं। विपक्ष भी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, ऐसे में ऑपरेशन प्रहार 2.0 को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रहार-1 में हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 20 जनवरी से शुरू हुए ऑपरेशन प्रहार-1 के दौरान पुलिस ने 12 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की थी। इनमें 5,290 गिरफ्तारियां, 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन और 5,413 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब पुलिस कल ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करने जा रही

|

|

|

AAP नेता लक्की ओबेरॉय हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार पंजाब के

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने संगठित नशा तस्करी नेटवर्क

|

|

|

पंजाब के जालंधर -जम्मू नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में जामा मस्जिद, जेल रोड के बाहर

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का शनिवार आधी रात से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क