View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं और मोबाइल से अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप को पूरी तरह बंद करने जा रहा है। इसके बाद इस ऐप से न तो टिकट बुक हो पाएगा और न ही इससे जुड़ी कोई सेवा इस्तेमाल की जा सकेगी। इसकी जगह रेलवे ने नया और ज्यादा सुविधाजनक RailOne ऐप लॉन्च किया है।

क्यों बंद किया जा रहा है UTS ऐप

रेलवे डिजिटल सेवाओं को और सरल व एकीकृत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अभी यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने पड़ते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे अब एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराना चाहता है, इसलिए UTS ऐप को बंद कर नया ऑल-इन-वन ऐप RailOne लाया गया है।

क्या है RailOne ऐप

RailOne भारतीय रेलवे का नया मोबाइल ऐप है, जिसमें यात्रियों को एक साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। इस ऐप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक किए जा सकेंगे, रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी, यात्रा की योजना बनाई जा सकेगी और ट्रेन से संबंधित अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। यानी अब कई ऐप रखने की जरूरत नहीं रहेगी।

लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

देशभर में लाखों यात्री रोजाना मोबाइल से अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते हैं। ऐसे में UTS ऐप का बंद होना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। रेलवे का दावा है कि RailOne ऐप पहले से ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद होगा, जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी।

ऐसे करें RailOne ऐप डाउनलोड

RailOne ऐप को एंड्रॉयड यूजर Google Play Store से और iPhone यूजर Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और जरूरी जानकारी भरकर इसका इस्तेमाल शुरू करें। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर के

|

|

|

पंजाब में दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े

|

|

|

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की सनसनीखेज घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर लतीफपुरा में सुबह-सुबह प्रशासन की कार्रवाई

|

|

|

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के मथुरा से एक चौंका देने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क