ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा के भागू गांव में आवारा कुत्तों ने एक 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों के इस हमले में बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। पीड़ित बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कुत्तों ने बच्ची को 40 जगहों पर काटा
बच्ची का ईलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने 40 जगहों पर काटा है। जिस कारण वह न तो ठीक से लेट पा रही है और न ही कुछ खा पा रही है। यहां तक कि उसे सोने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उसके शरीर पर कई जगहों पर काफी ज्यादा गहरे जख्म बने हुए हैं।
घर के बाहर खेलते समय कुत्तों ने किया हमला
बच्ची की मां करमजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी के घर बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों का एक झुंड आया और उसे अपने साख खींचकर ले गया। उसकी चीखें सुनकर मैं दौड़ी-दौड़ी उसके पास पहुंची। पड़ोसियों की मदद से मैने बेटी को कुत्तों से बचाया। पर तक कुत्तों ने उसे काफी जगह से काट लिया था।
आए दिन निशाना बना रहे हैं कुत्ते
करमजीत कौर ने आगे कहा कि गांव में काफी ज्यादा कुत्ते हैं और कई बार पंचायत को इस बारे में बताया भी गया है। पर बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। पहले भी कई बच्चों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। अब तक बच्चों को घर में अकेला भी नहीं छोड़ सकते।