ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर Mariton Hotel में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि होटल में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। जिसके बाद देखते ही देखते होटल जंग का मैदान बन गया। हालांकि लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है।
होटल मालिक के पार्टनरों के बीच हुई लड़ाई
बताया जा रहा है कि होटल के पार्टनरों में यह झड़प हुई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि होटल के एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान होटल स्टाफ भी मारपीट में शामिल हो गए। मारपीट में मालिक मरवाहा की पगड़ी उतार गई।