ख़बरिस्तान नेटवर्क : 31 मार्च को शराब व मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला नवांशहर के जिला प्रशासन ने महावीर जयंती को ध्यान में रखकर लिया गया है।
जारी आदेशों के मुताबिक अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि 31 मार्च को महावीर जयंती को लेकर राज्य के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। यह पंजाब सरकार की तरफ से किया गया है। इस दिन सरकारी ऑफिस भी नहीं खुलेंगे।