गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे
फिरोजपुर में दुकानदार की गोलियां मारकर ह’त्या
फिरोजपुर के मक्खू में करियाना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 45 साल के गुरचरण सिंह काला गाबा के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
अमृतसर में दिनदहाड़े टीचर की बेरहमी से ह’त्या
अमृतसर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक टीचर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पूरा पढ़ें
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किलें
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। निकाय चुनाव के दौरान दिए विवादित बयान को लेकर अब पंजाब SC कमिशन ने उन्हें तलब किया है। पूरा पढ़ें
मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुमन का निधन
बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। पूरा पढ़ें
जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी
जालंधर के जिला प्रशासकीय एवं न्यायिक (जुडिशियल) कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पूरा पढ़ें
जालंधर के 82 Teachers पर कार्रवाई, नोटिस जारी
जालंधर में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 82 सरकारी स्कूल अध्यापकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, नोट कर लें तारीख
जून महीने में बैंक ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने देश के विभिन्न राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। पूरा पढ़ें
लुधियाना में फैक्ट्री से ज़हरीली गैस लीक, 2 की मौत
लुधियाना में चाबी बनाने वाली फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई है। जिस 2 लोगों की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से जारी बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है पूरा पढ़ें
आज से महंगे हुए कॉमर्शियल LPG सिलेंडर
देश में आज (1 जून) से आम आदमी की जेब और दैनिक वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
2 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। 2 जून को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को रात 10 बजकर 7 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 2 जून को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि- 2 जून का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रह सकता है। किसी जरूरी काम में प्रगति देखने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें। शाम का समय दोस्तों के साथ बीत सकता है।
वृषभ राशि- 2 जून का दिन सामान्य रहने वाला है। घर और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। खर्चों पर नजर रखें।
मिथुन राशि- 2 जून का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से मुलाकात होने के योग हैं।
कर्क राशि- 2 जून का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से अटका कोई काम आगे बढ़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह राशि- 2 जून का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कामकाज में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। कोई नई योजना मन में आ सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि- 2 जून का दिन जिम्मेदारियों वाला रह सकता है। काम को टालने के बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह फायदा दे सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
तुला राशि- 2 जून का दिन मिलाजुला रह सकता है। काम पूरा करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी फैसले में जल्दबाजी न करें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि- 2 जून का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि- 2 जून का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी करीबी की सलाह आपके काम आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि- 2 जून का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कुछ काम उम्मीद से ज्यादा समय ले सकते हैं। गुस्से में आकर कोई बात कहने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
कुंभ राशि- 2 जून का दिन नई उम्मीद लेकर आ सकता है। कामकाज में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा।
मीन राशि- 2 जून का दिन शांत तरीके से बिताने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। परिवार का साथ मन को सुकून देगा।