जालंधर में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं।
इसके साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी लखविंदर सिंह, पीपीएस, उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।