View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर के पास था। तेज झटकों के कारण लोग घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

प्रारंभिक जांच में कई भवनों, स्कूलों और व्यावसायिक परिसरों में दरारें आने तथा संरचनात्मक नुकसान की जानकारी सामने आई है। कुछ स्थानों पर दीवारें गिर गईं और सड़कों पर मलबा फैल गया। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं।

तीन देशों में सुनामी अलर्ट

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटीय क्षेत्रों में एक मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा बताया गया है। इसके बाद संबंधित देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

फिलहाल किसी बड़े सुनामी खतरे की पुष्टि नहीं हुई

भूकंप के झटके इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान ने भी अपने कई तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी की है। हालांकि अमेरिकी एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका, कनाडा और हवाई के लिए फिलहाल किसी बड़े सुनामी खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के भुंतर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ में एक बच्चा कार

|

|

|

श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए कप्तान भारतीय क्रिकेट बोर्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ग्लोबल स्टडीज़ के संस्थापक खान सर पटना

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क