View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर महानगर के लम्मा पिंड चौक के पास डीएचएल कार्यालय के बाहर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार करतारपुर निवासी कमलजीत सिंह अपनी पत्नी कैलाश कौर के साथ एक्टिवा पर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जब वे इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कमलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कमलजीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के एसआई राज कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। जांच अधिकारी के अनुसार फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा बनाने के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में चोर बेखौफ होकर वारदात को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : UK के वेस्ट मिडलैंड्स में एक सैक्स

|

|

|

फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क