ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के डीसीपी ऑफिस में असलहा ब्रांच में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान अचानक 30 बोर की पिस्टल से गोली चल गई। जिस कारण वहां पर मौजूद ASI घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
लाइसेंसी हथियार की कर रहे थे चैकिंग
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की चैंकिंग करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था। जहां इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद ASI नारायण दास हथियार की चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उन्हें लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा
फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही हुई है।