ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने सुबह-सुबह एक व्यक्ति के घर में रेड की। जानकारी के मुताबिक यादविंदर नाम के व्यक्ति पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के साथ बातचीत करने के आरोप हैं। NIA की टीम इसी मामले में उससे पूछताछ करने के लिए पहुंची है।
NIA ने इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की जांच की
NIA की टीम आरोपी यादविंदर के घर की तलाशी ली और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में लेकर उसकी गंभीरता से जांच कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। इस दौरान कई मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई। कॉल डिटेल्स की जांच की गई और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी खंगाले गए।
दूसरी बार रेड करने पहुंची है NIA
वहीं इस मामले पर आरोपी यादविंदर सिंह का कहना है कि दूसरी बार NIA की टीम उसके घर जांच करने के लिए आई है। वह करीब दो साल पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। उस दौरान दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई थी। इसी मामले में एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी। NIA अधिकारियों ने उन्हें 15 जून को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में दोबारा पेश होने के लिए कहा है, जहां उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी।