ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट, जबरन बंधक और हथियार दिखाने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद मोहाली की मटौर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
म्यूजिक कंपनी के मालिक ने दर्ज करवाया केस
शिकायतकर्ता रेअमंत मरवाहा ने बताया कि वह मेलोडी हाउस म्यूज़िक कंपनी चलाते हैं। टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के साथ डील नहीं होने के कारण सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों उनसे रंजिश रखने लग गया। इसी रंजिश की वजह से उसने मेरे साथ मारपीट की और जबरन बंधक भी बनाया। इतना ही नहीं दिलप्रीत ढिल्लों ने पिस्टल दिखाकर मुझे और मेरेप परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं दिलप्रीत ढिल्लों
आपको बता दें कि दिलप्रीत ढिल्लों पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट पंजाबी गाने दिए हैं। दिलप्रीत ढिल्लों को गुंडे गाने से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट गाने दिए, जिसमें जट्ट ते जवानी, डॉन्ट टेल मी, सिरा, किल्ला जैसे गाने शामिल हैं।