ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की संजय कॉलोनी में अकाली दल के पार्षद चतरवीर सिंह ने लाइव होकर एक महिला को पकड़ा और उससे नशा बरामद किया है। इस दौरान उन्हें महिला से प्लास्टिक की डब्बी में 5-7 नशे के पैकेट मिले। इस दौरान इलाके के लोग भी उनके साथ मौजूद थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
सरेआम हो रहा है नशे का व्यापार
उन्होंने वीडियो में बताया कि महिला लंबे समय से इलाके में ‘चिट्टा’ (नशा) बेचने का काम कर रही थी। उस कई बार इससे दूर रहने के लिए कहा गया है। पर इलाके में सरेआम नशा बेचा जा रहा है। नशा तस्कर महिलाओं व बच्चों का सहारा ले रहे हैं और सरेआम नशा बचे रहे हैं। इस मामले पर कोई अफसर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पुलिस को सौंपे नशे के पैकेट
पार्षद ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के साथ जब महिला को नशा समेत पकड़ा तो तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। महिला से पकड़ा गया नशा पुलिस को सौंप दिया। SHO गगनदीप का कहना है कि महिला नशा करने की आदी है, वह नशा तस्कर नहीं है। जल्दी ही उसे पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।