पंजाब के अलग अलग इलाकों में Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) की ओर से जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Rupnagar में नए फीडर की स्थापना और पेड़ों की कटाई के कारण 18 और 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान गिलको वैली, पब्लिक कॉलोनी, गांधी नगर, आदर्श नगर, प्रताप बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी और अस्पताल रोड प्रभावित रहेंगे।
इसी तरह Jalalabad के शहरी क्षेत्रों में भी बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फिरोजपुर रोड, बैंक रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सिविल अस्पताल, फाजिल्का रोड और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।
वहीं Tarn Taran में 18 अप्रैल को शहरी फीडरों के कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। तहसील बाजार, नूरदी रोड, पार्क एवेन्यू, गुरु अर्जन देव कॉलोनी, पुलिस लाइन और ग्रीन सिटी में बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।