View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और आने वाले 7 दिनों तक मौसम के ज्यादातर सूखा रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के औसत तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।

सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 1.4 डिग्री गिरा है। दूसरी ओर फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे करीब 15 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटों में केवल अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी (ट्रेस) दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 19 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के 13 जिलों में तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अमृतसर में 34.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक 3.2 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि लुधियाना में तापमान 36.6 डिग्री रहा और 3.0 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पटियाला में 37.3 डिग्री और बठिंडा में 37.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा मोहाली में तापमान 36.0 डिग्री, होशियारपुर में 34.9 डिग्री और रूपनगर में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं, 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच राज्य में औसतन 179 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। फिरोजपुर में 183 प्रतिशत और फाजिल्का में 167 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, जबकि होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर में बारिश सामान्य से कम रही।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

जालंधर में विवादों में घिरा रतन अस्पतालजालंधर के रतन अस्पताल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के रतन अस्पताल में एक बुजुर्ग

|

|

|

जालंधर-गोराया हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में जेपी नगर के Swami Sant

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े एक

|

|

|

कर्नाटक से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहा यादगीर जिले

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क