जालंधर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पावरकॉम ने बिजली लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कट लगाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार यह रिपेयरिंग का काम 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, जबकि 25 अप्रैल तक का कट शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना करीब 4 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। लंबे कट के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और पानी की किल्लत भी हो सकती है। इसलिए लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।
बुधवार को इन इलाकों में कट
ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर, मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, बसंत विहार, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडो वाली रोड समेत कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
23 अप्रैल का शेड्यूल
दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, गिल कॉलोनी, प्रकाश एनक्लेव, आर्मी एनक्लेव, आबादपुरा, नारी निकेतन, जंडू सिंघा मार्केट समेत कई इलाकों में बिजली कट रहेगा।
24 अप्रैल का शेड्यूल
सोफी पिंड, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, गुरुनानक नगर, अंबेडकर नगर, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी और अन्य इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
25 अप्रैल का शेड्यूल
आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कट रहेगा।इन कटों से हजारों लोग प्रभावित होंगे। अनुमान है कि रोजाना 35 से 45 हजार तक की आबादी बिजली कट से प्रभावित हो सकती है।