सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

2:37 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिवाली और त्योहारों के मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया सुदृढ़

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। गश्त तेज कर दी गई है और शहर के अहम स्थानों पर हाई-टेक नाके स्थापित किए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। सभी पुलिस कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निगरानी के लिए हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है।

बाडी कैमरे : ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाडी कैमरे दिए गए हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई की रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहे।

ट्राइपॉड कैमरे : शहर के संवेदनशील स्थानों पर ट्राइपॉड कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो गई है और हर स्थिति का लाइव रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

ट्रैफिक और पटाखे के लिए विशेष निर्देश

प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) के जरिए लगातार आवश्यक घोषणाएं की जा रही हैं।

इनमें पटाखे फोड़ने के निर्धारित समय, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील की है कि वे पटाखे केवल रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाएं और निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और जाम से बचा जा सके। पुलिस ने जनता से भीड़ से बचने, सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 हेल्पलाइन पर देने की अपील की है, जो 24 घंटे उपलब्ध है।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

नवंबर 2025 का महीना शुरू हो गया है और इस बार भी बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है। इस दौरान 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंकिंग कार्य करने से पहले अवकाश की जानकारी जरूर ले लें ताकि […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश के पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस के सीनियर दिवंगत नेता बूटा सिंह पर दिए विवादित बयान पर राजा वड़िंग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राजा वड़िंग ने कहा कि बूटा सिंह उनके पिता के समान हैं, वह कभी भी उनका या फिर किसी और का अपमान नहीं कर सकते। अगर उनके बयान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। चुनाव से ठीक दो दिन पहले उन्होंने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए एक बड़ा दांव चला है। 14 जनवरी को महिलाओं के खातों में आएंगे 30,000 रुपयेतेजस्वी ने कहा कि अगर […]

|

|

|

पंजाब में एक और कबड्‌डी प्लेयर की हत्या की खबर सामने आई है। ताजा मामला लुधियाना के समराला के मानकी गांव से सामने आया है। जहा एक और कबड्‌डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार इस घटना को चार नकाबपोश हमलावरों ने देर रात अंजाम दिया। मृतक की पहचान गुरविंदर […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन उपचुनाव में बूटा सिंह पर दिए गए बयान को लेकर पंजाब प्रधान व लुधियाना के सांसद राजा वड़िंग मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बयान पर अनुसूचित जाति आयोग ने स्वंय संज्ञान लेते हुए 6 नवंबर को तलब किया है। विपक्षी पार्टियों ने भी इस मद्दे पर हमला […]

|

|

|

इंदौर-खंडवा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस भेरूघाट के समीप 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग घायल हुएहै, जिनका का एमवाय में उपचार जारी है।यह हादसा सोमवार रात करीब 9.45 बजे हुआ। […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में दिवाली बंपर लॉटरी के 11 करोड़ जीतने वाला शख्स आखिरकार मिल ही गया। 11 करोड़ रुपए लॉटरी विजेता की पहचान अमित सेहर के रूप में हुई है। जो एक सब्जी विक्रेता है और उसने यह टिकट बठिंडा के रत्न लॉटरी काउंटर से खरीदी थी। जयपुर का रहने वाला है विजेताअमित […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में स्कूल स्टूडेंट्स समेत 16 लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिसलने के कारण हुआ हादसाबताया जा रहा […]

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले महीने हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मूल का ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह हादसे के समय नशे में नहीं था, जैसा कि शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था। हालांकि, लापरवाही से की गई हत्या (negligent homicide) का […]

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (4 नवंबर) से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से आज और कल कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, चार दिन बाद रात का तापमान गिरने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। और […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क