ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मानसून आने में काफी कम रह गया है। पर उससे पहले ही पंजाब के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि भाखड़ा बांध में पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिस कारण भाखड़ा बांध मैनेजमैंट बोर्ड ने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और सभी राज्यों से अपनी हिस्सेदारी का पानी लेने की अपील की है।
भाखड़ा का जल स्तर 1578 तक पहुंचा
भाखड़ा बांध का जलस्तर इस समय 1,578.07 फीट तक पहुंच चुका है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 21.47 फीट अधिक है।अगर पानी का स्तर ऐसे ही बना रहा तो आने वाले समय में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से राज्यों को पानी लेने की अपील की गई है। पंजाब की तरफ से अपनी डिमांड भेज दी गई है।