ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में श्री हेमकुंड साहिब जा रहे 23 साल के लड़के की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंदर सिंह के रूप में हुई है। जितेंदर अपने दोस्तों के साथ बाइक पर श्री हेमकुंड साहिब जा रहा था और मंजी साहिब के पास वह हादसे का शिकार हो गया।
रास्ते में गड्ढे के कारण बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक जतिंदर अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान खन्ना के पास जीटी रोड में एक गड्ढे के कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद उसकी बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में जतिंदर की गर्दन गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार के लिए बनवा रहा था घर
जितेंदर सिंह इलेक्ट्रीशियन के का काम करता था। वह अपने परिवार के लिए घर बनवा रहा था। ताकि उसके माता-पिता नए घर में रह सके। अभी भी उसके घर के निर्माण का काम चल रहा था। पर अचानक जितेंदर की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।